मधुबनी-लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट:
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ महागठबंधन के राजद उम्मीदवार प्रो. उमाकांत यादव ने बाइक से रविवार को बेलाही व पिपराही पंचायत का दौरा किया। उम्मीदवार श्री यादव ने लोगों को चुनावी घोषणा-पत्र के बारे में बताया। कहा कि बिहार में तेजस्वी की सरकार बननी तय है।
उम्मीदवार श्री यादव ने लोगों से गांव - गांव जाकर घर के प्रत्येक सदस्य से सम्पर्क साधने का सफल प्रयास किया। माननीय तेजस्वी यादव एवं पार्टी के घोषणापत्र के बारे में लोगों को बताया। प्रखंड राजद अध्यक्ष झमेली राम ने कहा कि वर्तमान सरकार से लोग ऊब चुके।
यही कारण है कि परिवर्तन की लहर सहज ही दिख जाती है। उनके साथ विष्णु मंडल, कारी राम, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद नूरेन, मनीष, रुपेश, मुकेश, ओउम शंकर, कारी राम, महेन्द्र यादव, विनोद यादव, अमर बहादुर कामत सहित दर्जनों लोग थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.