मधुबनी-लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
मधुबनी जिले के बाबूवरही विधानसभा क्षेत्र के लदनियां प्रखंड स्थित उच्चविद्यालय खाजेडीह के प्रांगण में 27 अक्टूबर को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह एनडीए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम अपराह्न 4 बजे में प्रस्तावित है।
जानकारी लदनियां प्रखंड स्थित सहोड़वा गांव निवासी वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता सह जिला जदयू सेवादल के उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने दी है। इन्होंने बताया कि श्री सिंह के आने की खबर से कार्यकर्ता उत्साहित दिख रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में आने की उम्मीद है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.