जिला मुख्यालय से सटे बसुआरा स्थित क्रिब्स हॉस्पिटल के चेयरमैन इम्तियाज़ नूरानी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि यह हॉस्पिटल पिछले दो बर्षो में मधुबनी ही नहीं, मिथिलांचल के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अभी इस बिकट परिस्थिति में जब शहर से सभी चिकित्सक और हॉस्पिटल बंद किये थे, तब भी क्रिब्स हॉस्पिटल की पूरी चिकित्सक व नर्सिंग टीम अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों की सेवा करती रही।
चिकित्सक के द्वारा एक वृद्ध महिला के घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया, जो सराहनीय रहा। इसका श्रेय चिकित्सक की टीम में शामिल डॉ अबू अकरम और डॉ विजय रंजन को जाता है। अब किसी भी ऑपरेशन के लिए मधुबनी के लोगों को दिल्ली व पटना जाने की जरूरत नहीं है। सब मधुबनी में संभव है। यहां के चिकित्सकों की टीम ने घुटने का सफल प्रत्यर्पण किया है, जो पहले दिल्ली व मुंबई जैसे हॉस्पिटल में होता था।
मधुबनी के लोगों के लिए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद रेवणकर का योगदान खुशी की बात साबित हो सकता है। उनके पास 12 वर्षों का शानदार अनुभव है। उन्होंने अपोलो ,मेदांता जैसे बड़े -बड़े हॉस्पिटल में अपनी सराहनीय सेवा दी है। डॉ विनोद मधुबनी ही नहीं मिथिलांचल के लोगों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि क्रिब्स हॉस्पिटल में cath लैब जैसी सुविधा है।
अब मधुबनी के लोगों को पटना- दिल्ली जैसी सुविधा मधुबनी के क्रिब्स में मिलेगी। डायरेक्टर नियाज़ी जी ने कहा कि डॉ विनोद के आने से मधुबनी के हृदय रोगियों को चौबीस घंटे सुविधा मिलेगी। मौके पर क्रिबस के एमडी खालिद अनुम उस्मानी ,एचआर मैनेजर रौशन झा और एकाउंट्स मैनेजर नौशाद आदि उपस्थित थे।