Header Ads Widget

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आठवाँ दिन,पदाधिकारियों से नही हुई वार्ता


मधुबनी से आशीष / नगर  से फिरोज आलम की रिपोर्ट। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आठवाँ दिन,पदाधिकारियों से नही हुई वार्ता 

बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी  महासंघ पटना के बैनर तले शाखा मधुबनी नगर परिषद एक्टु से संबद्ध कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारी अपने 09 महीने के बकाया वेतन एवं अन्य माँगों के लिये पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर है लेकिन आज  तक किसी भीं वरीय पदाधिकारियों कें द्वारा वार्ता नही करने से हड़तालीं सफाई कर्मचारी खासे नाराज और आक्रोशित है!

सचिव मोहन मंडल एवं उपसचिव रामकेवल पासवान ने बताया की सफाई कर्मचारियों को पिछले 09 महीने से नगर परिषद वेतन नही दे रही है यहाँ तक की कोरोना काल में भीं अनवरत काम करने के बाद भीं हमलोगो को कोई भीं लाभ एवं सुविधा से परिषद द्वारा वंचित रखा गया जिससे हमलोगो के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है 

जबकि नगर परिषद कें द्वारा एनजीओ के माध्यम से नगर में सफाई करवा कर लाखों की राशि प्रत्येक महीने भुगतान कर रही है यह नगर परिषद हमलोगो क़े साथ मनमानी कर रही है!इस सम्बन्ध में संघ के द्वारा मौखिक एवं लिखित में कई बार मामले की जानकारी दी गई है लेकिन अभी तक हमें सिर्फ आश्वासन मिला है वेतन नही मिला है  आप हीं बताइये सिर्फ आश्वासन से काम कैसे चलेगा!

 नगर परिषद टाल-मटोल की नीति अपना रही है मजबूरी में हमलोगो को हड़ताल करना पड़ रहा है जिससे शहर की सफाई व्यवस्था भीं प्रभावित हों रही है आज हड़ताल का आठवाँ दिन है हमलोगो से वार्ता भीं करने कोई पदाधिकारी नही आये है जब तक सम्मानजक वार्ता करके हमलोगो का वेतन भुगतान नही किया जायेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा॥