आर एन न्यूज के लिए मधुबनी से आशीष की रिपोर्ट: मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड स्थित कन्हौली गांव में असहायों व गरीब मेधावी छात्रों के सहायतार्थ एक ट्रस्ट की स्थापना की गई। ट्रस्ट का नाम कुंजनसच्ची वासुदेव टुना फाउंडेशन रखा गया है।
इसके संस्थापक रिटायर्ड भारतीय सेना सूबेदार विनोदानंद झा हैं। उनके अनुसार इस संस्था का उद्देश्य पितरों को तर्पण देना, असहायों की सहायता करना, गरीब मेधावी छात्रों की सहायता करना आदि है।
यह लाभ संस्था में रजिस्ट्रेशन कराने वालों को प्राप्त होगा। रजिस्ट्रेशन सितंबर से मार्च तक होगा। इस अवसर पर पितरों के नाम पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर यदुनाथ झा, रघुनाथ झा, आशा देवी, भालेश्वरी देवी आदि ने पितरों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।