मधुबनी - बाबूबरही से तुफैल अहमद की रिपोर्ट:-
मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड मुख्यालय पंचायत निवासी मो. मकबूल उर्फ मिथुन के लड़के मो. सलमान ने बधार में एक दुर्लभ प्रजाति के पक्षी को देखा। कुछ कौवे उसे नोंच-नोंच कर मारने का प्रयास कर रहे थे। लड़के की नज़र उस पक्षी पर पड़ी।
उसने दौड़कर पक्षी की जान बचाई और अपने घर लाकर रखा। दुर्लभ प्रजाति के इस पक्षी को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की पहचान में पक्षी नहीं आया। लोगों की सलाह पर पुलिस की जांनकारी में पक्षी को वन विभाग के हवाले किया गया। बिहार वन विभाग पुलिस ने बताया कि वे विभाग से इनाम देने का आग्रह करेंगे। लड़के ने जीवन समझकर पक्षी के प्राण की रक्षा की है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.