न्यूज़ डेस्क। पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा और ब्लॉक फ्लाईओवर का शुभारंभ किया गया। अब पटना की जनता को हार्डिंग पार्क के रास्ते वीरचंद पटेल मार्ग एवं इनकम टैक्स जाने में सहूलियत होगी।
इसके साथ मुख्यमंत्री ने आर ब्लॉक ग्लंबर पर बने एलिवेटेड रोटरी में नेटवर्क ऑफ फ्लाईओवर नक्शा के अवलोकन के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया जल्द ही आर ब्लॉक - दीघा पथ को भी इस फ्लाईओवर से जोड़ दिया जाएगा, जिससे उत्तर बिहार के लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा।
निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली की इस गोलंबर के एक छोर से चिरैयाटांड़ पुल होते हुए कंकड़बाग फ्लाईओवर भी कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही मीठापुर करबिगहिया और कंकड़बाग फ्लाईओवर भी सीधे इससे जुड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिया है। जिससे पटना के लोगों को रोज रोज को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, उद्योग मंत्री श्याम रजक, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री नीरज कुमार, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, विधायक संजीव चैरसिया, विधायक नितिन नवीन, अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण अमृत लाल मीणा, बिहार पुल राज्य निर्माण निगम के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, आयुक्त पटना प्रमंडल संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.