Header Ads Widget

जयनगर के गुरुद्वारा परिसर समाजसेवी कृपाल सिंह को जयनगर के बुद्धिजीवियों ने दी श्रधांजलि


मधुबनी - जयनगर से गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट। जयनगर के प्रशिद्ध कपड़ा व्यवसायी सह समाज सेवी  सरदार कृपाल सिंह जी के निधन पर व्यवसायी संस्था कैट के द्वारा मुख्य सड़क स्थित गुरुद्वारा परिसर में श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। भावपूर्ण श्रधांजलि सभा का संचालन संचालन कैट के अध्यक्ष प्रीतम बैरोलिया ने किया ।

 शोक सभा मे अपर थाना अध्यक्ष एस एन सारंग, समाज सेवी विशम्भर पूर्वे, अरुण जैन ,कैट के संरक्षक सह पूर्व उपमुख्य पार्षद अशोके पासवान,गणेश जायसवाल,  महासचिव रंजीत गुप्ता, सचिव अरुण पूर्वे , अनिल सौन्थलिया, कुलदीप खरगा, अधिवक्ता श्याम किशोर सिंह,  समेत  कैट के कई पदाधिकारी , सदस्यगण, व्यपाड़ीयों, बड़ी संख्या में अन्य लोगों के द्वारा स्वर्गीय सरदार कृपाल सिंह के तैल चित्र पर  पुष्प अर्पित कर और मोमबत्ती जला कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मृत सरदार कृपाल सिंह के पत्नी को संरक्षक समाज सेवी विशम्भर पूर्वे के द्वारा स्मृति स्वरूप में  स्मृति चिन्ह , संरक्षक अशोक पासवान के द्वारा संस्था की ओर से चादर ,बड़े पुत्र राजू सिंह को अपर थाना अध्यक्ष के द्वारा कलम  और  अरुण पूर्वे के द्वारा छोटे पुत्र चरणजीत टीपू सिंह को पाग देकर सम्म्मनित किया गया। स्व० कृपाल सिंह प्रसिद्ध कपड़ा व्यसायी के साथ समाज सेवी और मेन रोड स्थित सर्व देव मयी दुर्गा माता मंदिर और पूजा समिती के अध्यक्ष, ॐ जय माता दी सेवा समिति और जयनगर चैम्बर के संरक्षक गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के सचिव भी थे।