Header Ads Widget

पंस की बैठक में जल नल मुद्दे पर हुई नोकझोंक।



 
मधुबनी - रहिका से पप्पू कुमार झा की रिपोर्ट।
प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन के सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख उषा देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव ने लाँकडाउन की परिस्थिति में पंस की बैठक आयोजित करने के ओचित्य पर प्रशासनिक निर्देश की चर्चा की।

उन्होंने 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में केन्द्रीय सरकार से प्राप्त होने वाली अनुदानों पर पंस के सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी।बीडीओ ने 15 वें वित्त आयोग से त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के बीच अनुपातिक वितरित किए जाने तथा इस योजना के क्रियान्वयन एवं व्यय किए जाने के स्वीकृति आदेश पर सदस्यों को जानकारी दी।

मुखिया संतोष पासवान ने विगत बैठक की प्रस्ताव की समपुष्टि नही होने पर असहमति जताते हुए रोष प्रकट किया।पंसस अल बसर रब्बानी ने जल नल योजना में अनियमितता में मुखिया द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया।इसी मुद्दे को लेकर बैठक में भाग ले रहे मुखिया ने पंसस के बयान पर आपत्ति दर्ज किया।बैठक में बिजली, कृषि, मनरेगा, स्वास्थ्य एवं खाद्म सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों से सदस्यों ने बारी बारी से जानकारी ली।

मुखिया भोगेन्द्र यादव एवं सनाउल्लाह ने विभिन्न विभागों के कनीय अभियंताओं,सीओ एवं मनरेगा पीओ के अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण करने की मांग की।बैठक में पंचायतों के विकास के मामले पर आधा दर्जन सदस्यों ने प्रस्ताव रखा।बैठक में उप प्रमुख भरत पासवान, सनोज कुमार, हेल्थ मेनेजर प्रभात रंजन मिश्र,एमओ राज कुमार झा,मुखिया जय प्रकाश चौधरी, अनिता देवी, पूनम चौरसिया, मो.नशीम, राजेश कुमार झा,नीभा देवी, पिंकी देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।