Header Ads Widget

बिग बॉस फेमस दीपक ठाकुर का घर एवं गांव बाढ़ में डूबा लोगों से की मदद की अपील



बिग बॉस फेमस सीजन 12 कंसिस्टेंट रहे दीपक ठाकुर का गांव के साथ साथ उनका घर भी बाढ़ के कारण डूब चुका है । बताते चलें दीपक मुजफ्फरपुर के पास आथर गांव के रहने वाले हैं और यहीं से ये बिग बॉस सीजन 12 का हिस्सा बने।

बाढ़ में डूबने की खबर स्वयं दीपक ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है ।इसमें दीपक बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन बांटते दिख रहे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार के लोगों से मदद की गुहार भी लगाते दिख रहे हैं।

उन्होंने लिखा है हमारे गांव आथर, मुजफ्फरपुर (बिहार)के लोग बाढ़ से बेहाल हैं। हमारा खुद का भी घर जलमग्न है, अन्न के एक-एक दाने को तरस रहे हैं सब कुछ तबाह हो गया है। हम अकेले कुछ नहीं कर पाएंगे, जनता से बड़ा कोई नहीं तो मैंने मदद के लिए आप से गुहार लगाई है प्लीज सब लोग सहयोग करिए। इस पोस्ट में दीपक ने सिद्धार्थ शुक्ला, करणवीर बोहरा, मीका सिंह, मनोज बाजपाई, मनोज तिवारी, पंकज त्रिपाठी , अक्षय कुमार, सोनू सूद, सलमान खान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को भी टैग किया है।

वीडियोस और फोटो में साफ दिख रहा है दीपक ठाकुर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं और बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है ।वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जॉन्स के साथ अनुष्का शर्मा विराट कोहली ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब देखना यह है इनकी इस गुहार से बॉलीवुड के कौन से लोग आगे आते हैं।

बताते चलें बिहार के 14 जिलों की 3963728 आबादी बाढ़ से प्रभावित है और इसमें से 316661 लोगों को अबतक सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है ।

आपदा प्रबंधन विभाग से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 14 जिलों - सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान एवं मधुबनी - के 108 प्रखंडों के 972 पंचायतों की 3963728 आबादी बाढ से प्रभावित है जहां से निष्क्रमित कराए गए 316661 लोगों में से 25116 व्यक्ति 19 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

सौजन्य-इंस्टाग्राम