न्यूज़ डेस्क। बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह का पोस्टर इन दिनों सुर्खियां बना हुआ है इस पोस्टर पर गिरिराज सिंह लापता बताए जा रहे हैं साथ ही साथ ढूंढने वाले को इनाम का भी वादा किया जा रहा है।
इस बारे में जब लोगों से बात की गई तो लोगों का कहना है इस कोरोना काल में गिरिराज सिंह को अपने क्षेत्र की सुध लेनी चाहिए थी लेकिन वह लापता हो गए हैं।
इस मामले की तह तक जाने पर पता चला पोस्टर लगाने वाले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सार्जन सिंह हैं ।उनसे बात करने पर उन्होंने कहा कोरोना काल में सांसद का बेगूसराय से गायब रहने के कारण जनता नाराज हो गई है। इस कारण इस पोस्टर को लगाना पड़ा है ।इसके बाद नेता जी ने बताया सांसद साहेब को तलाशने वाले को 10000/- रुपए इनाम के तौर पर दिया जाएगा।
बताते चलें यह पोस्टर शहर के समाहरणालय, जीबी रोड,कचहरी रोड, बस स्टैंड, डीएम ऑफिस इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण जगह पर लगाया गया है।
उधर स्थानीय भाजपा नेता की माने तो उनका कहना है गिरिराज सिंह हर सप्ताह अपने क्षेत्र में आते हैं और लोगों से मिलते हैं एवं उनकी फरियाद सुनते हैं। बताते चलें गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। विवाद उनके साथ हमेशा जुड़े रहे हैं। यह भी शायद इसी की एक कड़ी है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.