समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अचानक तबीयत खराब होने के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह को कब्ज और यूरिनरी रिटेंशन की समस्या है। हालांकि उनका ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट, शुगर आदि सामान्य पाया गया है।
बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। वह बीते करीब एक साल से पेट व ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव कुछ दिनों से कब्ज से परेशान थे। इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब उनकी तबियत पहले से बेहतर है, इसलिए कहा जा रहा है कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है।कुछ दिन पूर्व ही लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में उन्होंने अपना चेकअप कराया था।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.