हिरौता बंगटाही स्कूल गेट पर 9:33-38 Am बजे तक ताला लटका मिला,आखिरकार जवाबदेही कौन तय करेगी प्रिंसिपल गेट पर खड़े मिले फोटो में





शिवहर - शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र के हिरौता -दुम्मा पंचायत के बंगटाही प्राथमिक विद्यालय के स्कूल गेट का ताला लटका मिला सुबह 9:33 बजे से 9:38 बजे का फोटो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है स्कूल गेट बंद है ताला लटका हुआ है प्रिंसिपल स्वयं स्कूल गेट के बाहर फोटो में पोज़ देते हुए नजर आएं जैसे इन्हें शासन प्रशासन वरिय पदाधिकारी का कोई भय नहीं आखिरकार इनका, लापारवाही गैरजिम्मेदाराना रवैया का जिम्मेदार कौन है, मनमौजी रवैया कब से शुरू हैं इनका शायद लगता है यह रवैया आज एक दो दिन की नहीं है हमेशा की है क्योंकि इस स्कूल में किसी पदाधिकारी का ध्यान जाता ही नहीं है या इनका इस बात का भय नहीं होगा कि कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता है शायद इन्हें यह नहीं पता है शिवहर के वरिय पदाधिकारी ऐसे नहीं हैं वे सभी पदाधिकारी अपने कार्य पुरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहे हैं और इधर बंगटाही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया हुआ है






9:33-38 बजे तक प्रधानाध्यापक खड़े होकर अपनी रौब जमा रहें हैं इतनी देर में तो कहीं से भी चाभी मंगाकर ताला खुलवाया जा सकता है लेकिन इन्हें तो शाशन प्रशासन का कोई भय नहीं, करते जाइए भ्रष्टाचार कोई रोकने टोकने वाला नहीं है

आखिरकार जवाबदेही कौन तय करेगा शिक्षा मंदिर अपने समय अनुकूल बंद रहेगा तो छात्र की उपस्थिति में कमी आएगी है उधर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग हमेशा छात्रों की उपस्थिति को लेकर अभियान चलाते रहते हैं लेकिन इसी विभाग के ऐसे ऐसे मनमौजी प्राचार्य तो अपने हिसाब से ही स्कूल खोलेंगे उसके बाद भी स्कूल में रहेंगे कि नहीं रहेंगे भगवान ही जाने,

वहीं इस मामले पर तरियानी शिक्षा पदाधिकारी का कहना है 9:38 में ताला लटका हुआ है इनसे स्पष्टीकरण के माध्यम से पुछा जाएगा एवं प्रधानाध्यापक के उपर कानुनी कार्रवाई किया जाएगा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ