पटना, 30 अक्टूबर : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एसआईएस ग्रुप के संस्थापक डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री प्रसाद ने कहा कि डॉ. आरके सिन्हा का निधन कायस्थ समाज के साथ-साथ देश के सामाजिक, राजनीतिक और औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पत्रकारिता से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर उद्यमिता, राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया। उनका संघर्षपूर्ण जीवन, दूरदर्शिता और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि डॉ. आरके सिन्हा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज को नई दिशा दी। उनकी उपलब्धियां और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद किए जाएंगे। आरके सिन्हा कायस्थ समाज के लिए प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे और उनका मार्गदर्शन हमेशा याद आएगा।
जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि डॉ. सिन्हा ने अपनी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता से उद्यमिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान बनाई। उन्होंने समाज के लोगों को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उनका निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है।
जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर ने कहा कि डॉ. आरके सिन्हा का जीवन समाज के लिए प्रेरणा और अनुकरण का विषय है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, कर्मठता और सामाजिक प्रतिबद्धता से अलग पहचान बनाई। उनके निधन से कायस्थ समाज ने अपना एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व खो दिया है।
जीकेसी के ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ प्रेम कुमार ने कहा कि आरके सिन्हा का जीवन संघर्ष, सृजन और सामाजिक प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा है। पत्रकारिता से लेकर उद्योग और राजनीति तक उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने कार्यों से कायस्थ समाज को गौरवान्वित किया।
जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलेश रंजन ने कहा कि आरके सिन्हा का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने परिश्रम, लगन और संकल्प के बल पर उद्यमिता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया। उनके विचार और कार्य सदैव लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
जीकेसी के राष्ट्रीय सचिव धनंजय प्रसाद ने कहा कि डॉ. आरके सिन्हा का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उन्होंने अपने कार्यों से समाज और देश में विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन से समाज ने एक अनुभवी मार्गदर्शक खो दिया है। उनका सामाजिक योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।
जीकेसी के सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.