पटना, 20 अक्टूबर 2026 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन, नागालैंड के राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज पटना के गाँधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर आयोजित श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 में शामिल हुये।
श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण वध कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन, नागालैंड के राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम एवं श्री लक्ष्मण के स्वरूप की आरती की। तत्पश्चात् बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी, विधायक श्री संजय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, आयुक्त पटना प्रमण्डल राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, पटना प्रक्षेत्र श्री जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी, पटना श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा, श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अरूण कुमार, श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के चेयरमैन श्री कमल नोपानी सहित श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।







0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.