- कल्याणपुर मुंगेर बिहार पहली बार आगमन पर सुपर स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी को हरिमोहन सिंह ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया
- सैकड़ों की संख्या में कला संस्कृति प्रेमी वहां पर मौजूद थे
मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव स्थित बड़ी दुर्गा महारानी के भव्य ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहली बार शामिल होने के लिए भोजपुरी के सुपरस्टार एवं नई दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी जी का आगमन हरिओम होम्यो क्लीनिक के प्रांगण में हुआ। सांसद मनोज तिवारी जी को पेफी बिहार चैप्टर के स्टेट स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर सह जनकल्याण शिवशक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सह युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह ने मुलाकात करके अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। हरिओम होमियो कल्याणपुर एवं बर्नेट होम्यो मेडिसिन कंपनी के डायरेक्टर विश्व प्रसिद्ध डॉक्टर नीतीश चंद्र दुबे के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। भोजपुरी सुपरस्टार एवं सांसद रविकिशन जी एवं भोजपुरी सुपरस्टार एवं एमएलसी पवन सिंह सहित कई भोजपुरी एवं बॉलीवुड सिंगर एवं सुपरस्टार का इस प्रोग्राम में आगमन हुआ।
सांसद मनोज तिवारी जी फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया' (PEFI) के संरक्षक (Patron) हैं।
पेफी (PEFI) एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जो शारीरिक शिक्षा, खेल और फिटनेस के क्षेत्र में काम करता है।
मौके पर जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन , पेफी बिहार मुंगेर चैप्टर , अखिल भारतीय सवर्ण नेशनल महासंघ , पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार , मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया , मुंगेर जिला खो - खो संघ , जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार , डांस बैटल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य पदाधिकारीगण सहित कला संस्कृति एवं स्पोर्ट्स को पसंद करने वाले सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.