भाजपा गाय घाट मण्डल की एक महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा गाय घाट मण्डल अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता एवम संचालन महामंत्री गोपाल कुमार ने किया




पटना सिटी :  आज दिनांक 04/10/2026 दिन रविवार को भाजपा गाय घाट मण्डल की एक महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा गाय घाट मण्डल अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता एवम संचालन महामंत्री गोपाल कुमार ने किया।




इस बैठक में आगामी 7 अक्टूबर 2026 को भाजपा द्वारा मिलर स्कूल मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत "सेवा ज्योति यात्रा" की रूप रेखा पर चर्चा की गई। इसमे गाय घाट मण्डल से अधिक से अधिक लोगों को शामिल हो कर सफल बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।




इस बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा पटना महानगर प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा पटना साहिब प्रभारी अवधेश कुमार, जिला मंत्री विनोद पासवान, फैयाज अली काजमी, महामंत्री अजित सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री गुंजन कुमार, अशोक कुमार मेहता, शंकर चौधरी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अंजीत कुमार शर्मा, मो० दिलशाद अली, सन्तोष सिंह, सीताराम महतो, रश्मि भारती, शोभा सत्यम, निक्की कुमारी, कोमल कुमारी, दीपेश शर्मा, विप्रो दास, पप्पू कुमार, शशि कुमार, सुब्रो दास, अमित पाण्डेय, राजेश सिन्हा, संजीव पाण्डेय, शम्भू नाथ शर्मा, सतीश कुमार सिन्हा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ