वीर बालक दुर्गा पूजा समिति, लेबर कोर्ट पुरन्दरपुर मीठापुर में भक्तिमय माहौल




पटना : राजधानी पटना के लेबर कोर्ट, पुरन्दरपुर, मीठापुर स्थित वीर बालक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा की आराधना के लिए पूजा पंडाल को आकर्षक रूप देने के साथ श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने समिति की ओर से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन के माध्यम से लोगों को भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया जा रहा है। पूजा के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।वीर बालक दुर्गा पूजा समिति का यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए आस्था और उत्सव का महत्वपूर्ण अवसर है। दुर्गा पूजा के उल्लास से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ