पटना: कला संस्कृति मंत्री डॉ0 प्रमोद कुमार द्वारा प्रवीण स्मृति नाटय उत्सव के पोस्टर का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश के सागर में डाँ० हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय में प्रवीण सांस्कृतिक मंच के द्वारा 6 से 10 दिसंबर 2026 तक चलने वाले नाटय उत्सव में पाँच नाटकों का मंचन होगा, जिस में गुंडा, कुच्ची का कानुन, नागरदोला, गबरघिचोर और वैजंयती।
सबसे बड़ी खुशी है कि बिहार के कलाकार बिहार से बाहर प्रदर्शन करेगे। इससे बिहार के कलाकारों के प्रतिभा का निख़ार होगा और बिहार का सम्मान बढ़ेगा ।
इस अवसर पर पाँचों नाटक के निर्देशक विज्येंद्र कुमार टांक के साथ वरिष्ठ रंगकर्मी मनीष महिवाल, रोहित चन्द्रा, विनय चौहान, राहुल रंजन, कृष्णा कुमार, नन्दन डिसूजा आदि उपस्थित रहे।
यह जानकारी प्रवीण स्मृती नाटय उत्सव के संयोजक डॉ० इन्द्रदीप चन्द्रवंशी ने दिया।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.