प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान



पटना, 11 सितंबर 2026 :

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से चलाया जाएगा।

इसी क्रम में माननीय मंत्री श्री लखेंद्र पासवान जी ने आज लाइव संवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंत्योदय के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

माननीय मंत्री श्री लखेंद्र पासवान जी ने विशेष रूप से 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक परिवार से अपने घर पर एक दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दीप सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक होगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अपील की कि वे 17 सितंबर को अपने घर पर दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान से जुड़ें और राष्ट्रसेवा के इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में सहभागी बनें।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ