- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी सड़क व पुल परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में हो पूरी- माननीय मंत्री
- भू-अर्जन, वन एवं पर्यावरण क्लीयरेंस के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के निदेश
- अमरपुर बाईपास एवं गंगा पथ परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
पटना : पथ निर्माण विभाग के माननीय मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में आज विश्वेश्वरैया भवन स्थित सभाकक्ष में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत आने वाले पथ प्रमंडलों, राष्ट्रीय उच्च पथ (NH) प्रमंडलों, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL) तथा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड (BSRDCL) के अधीन संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं के प्रगति कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार, अभियंता प्रमुख, मुख्य महाप्रबंधक (बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन), प्रबंध निदेशक (BRPNNL), सहित संबंधित अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान भागलपुर–अमरपुर–बांका (SH-25) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, सुल्तानगंज–तारापुर–बेलहर–कटोरिया–दर्दमारा (SH-22) के 4-लेन कार्य, भागलपुर–कहलगांव–मिर्जाचौकी NH-80, NH-333A के कटोरिया, लखपुरा, बांका एवं पंजवारा बाइपास सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
साथ ही, पुल एवं ROB परियोजनाओं में भागलपुर–बौंसी रेलवे लाइन पर ROB, एस.एम. कॉलेज–मिर्जानहाट मार्ग पर ROB, ऑरहनी नदी पर H.L. RCC ब्रिज तथा सुखानिया नदी पर 4-लेन H.L. RCC मेजर ब्रिज, सुलतानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई।
माननीय मंत्री ने सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों और बाधाओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन गति लाने के निदेश दिए। भू-अर्जन की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण कराकर परियोजना निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए।
भू-अर्जन , रेलवे (GAD/NOC approval), वन विभाग (Forest Clearance) तथा विद्युत विभाग (Utility Shifting) से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित का निर्देश दिया गया।
इस क्रम में मुंगेर (सफीयाबाद)-बरियारपुर-घोरघट-सुलतानगंज गंगा पथ एवं सुलतानगंज-भागलपुर-सबौर गंगा पथ की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। माननीय मंत्री ने भू-अर्जन, फॉरेस्ट एवं पर्यावरण क्लीयरेंस सहित अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को तेजी से पूर्ण करने के निदेश दिए। NH-80 (भागलपुर-कहलगांव-मिर्जाचौकी खंड) के अंतर्गत 47.815 किमी मार्ग के पुनर्वास एवं 2-लेन विथ पेव्ड शोल्डर चौड़ीकरण कार्य की भौतिक प्रगति 95% से अधिक पूरी कर ली गई है। अमरपुर बाईपास (7.052 किमी) के तहत भू-अर्जन की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण कराकर शेष निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
माननीय मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने सख्त निर्देश दिए गए कि पथों, पुल एवं ROB के निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित लक्ष्य के भीतर पूरा किया जाए।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.