पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेता मोहम्मद फैसल ने कहा कि इमारत शरिया फुलवारीशरीफ के तत्कालीन अध्यक्ष फैसल रहमानी के द्वारा करोड़ों रुपए का हेर फेर किया गया है। एक अमेरिकी नागरिक होते हुए फैसल रहमानी को किस आधार पर इमारत शरिया का अध्यक्ष बनाया गया यह उच्च स्तरीय जांच का विषय है। देश के गृह मंत्री अमित शाह तथा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मै मांग करता हूं कि एक विदेशी नागरिक किस आधार पर इमारतें शरिया के ट्रस्ट के पैसों का बंदर बांट कर रहा है। अमेरिकी नागरिक होने के साथ-साथ मुंगेर में वोटर लिस्ट बनवाया गया है जो जांच का विषय है, इस विदेशी नागरिक पर देशद्रोह का मुकदमा दायर होनी चाहिए।
फैसल रहमानी के साथ रहमानी 30 कोचिंग सेंटर के संचालक फहद रहमानी को इमरती सरिया तथा विदेशों से करोड़ों रुपए मिल रहे हैं ऐसे लोगों की संपत्ति की जांच की जाए क्योंकि हो सकता है कि यह दोनों व्यक्ति राज्य तथा देश सुरक्षा को खतरे में डाल दे। यह भी हो सकता है कि देश का गोपनीय कागजात तथा इमारत शरिया ट्रस्ट का पैसा दहशतगर्द को दे रहे हो। रहमानी 30 कोचिंग सेंटर को विदेश से फैसल रहमानी फंडिंग कर रहा है तथा कई ट्रस्टों में इसके द्वारा तरह-तरह के रुपए मांगे जा रहे हैं। इमारत सरिया बिहार झारखंड उड़ीसा पश्चिम बंगाल के मुसलमान के भलाई के लिए 100 साल पहले निर्माण हुआ था लेकिन फैसल रहमानी के द्वारा इमारत सरिया संस्था को बर्बाद कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.