सभापति ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा पूजा पर दी शुभकामनाएँ




पटना : बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति, विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्प, समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व से देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

माननीय सभापति ने भगवान विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर भी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, शिल्प, तकनीक एवं निर्माण के प्रतीक हैं। यह पर्व श्रम, कौशल और कर्म के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कामना की कि यह अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता लेकर आए।

अजीत रंजन
जनसंपर्क पदाधिकारी
बिहार विधान परिषद्

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ