सभापति ने न्याय मंत्रालय भारत सरकार के प्रशिक्षु पदाधिकारियों के बिहार अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के बैठक की अध्यक्षता की



पटना : आज दिनांक:21.09.2026 को बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में ILDR विधायी विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशिक्षु पदाधिकारियों एवं विधायी विभाग के पदाधिकारियों के बीच अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक संपन्न हुई।

उक्त बैठक का उद्देश्य प्रतिभागियों को विधायी प्रक्रिया, विधायी प्रारूपण तथा विधाई संस्थाओं के कामकाज का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना है। साथ ही यह बिहार के अनुभव एवं कार्य प्रणाली से सीखने तथा हमारे सक्षम अधिकारियों के साथ ज्ञान का आदान प्रदान करने का अवसर भी प्रदान करता है।

इस बैठक में बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री शिव गोपाल मिश्र, निदेशक श्री ज्ञान प्रकाश, भारत सरकार के विधायी विभाग में अपर सचिव श्री डॉ॰ मनोज कुमार, विधान परिषद् नेवा के नोडल ऑफिसर श्री भैरोलाल दास एवं अन्य कई पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

अजीत रंजन
जनसंपर्क पदाधिकारी
बिहार विधान परिषद्

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ