- सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ में स्कूली बच्चों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
- नन्हे हाथों में विकसित भारत का सपना, बच्चों की तस्वीरों में दिखी 2047 के भारत की झलक : संजय सरावगी
- बच्चों के सपनों में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की बड़ी तस्वीर दिखाई देती है : संजय सरावगी
- रंगों के माध्यम से बच्चों ने देश के भविष्य को लेकर अपनी सोच और उम्मीद को किया अभिव्यक्त : संजय सरावगी
पटना, 26 सितंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज पटना के गोलघर स्थित कन्या मध्य विद्यालय, गोलघर पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात की और उनके द्वारा बनाई गई तस्वीरों को देखा। इस दौरान उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और भारत के भविष्य को लेकर उनके सपनों की सराहना की।
इस अवसर पर बच्चों ने कागज पर रंगों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। किसी बच्चे ने विकसित भारत की कल्पना को चित्र के रूप में प्रस्तुत किया तो किसी ने आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के सपने को रंगों से सजाया।
बच्चों की तस्वीरों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन नन्हे हाथों में देश के भविष्य की बड़ी उम्मीदें दिखाई देती हैं।
संजय सरावगी ने कहा कि बच्चों द्वारा बनाई गई तस्वीरें केवल रंगों और आकृतियों का मेल नहीं हैं, बल्कि इनमें भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने को लेकर उनकी सोच, उम्मीद और विश्वास भी दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में देश के बच्चों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज के बच्चे ही आने वाले भारत का नेतृत्व करेंगे और उनके सपनों में देश के भविष्य की दिशा दिखाई देती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा, संवेदना और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के बीच आयोजित इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने के साथ-साथ राष्ट्र के भविष्य के बारे में सोचने का अवसर देते हैं।
उन्होंने बच्चों से उनकी बनाई तस्वीरों के बारे में जानकारी ली और उनके सपनों तथा कल्पनाओं को ध्यान से सुना। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह से भरा रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, शीला कुशवाहा, पटना महानगर जिला महामंत्री अजीत कुमार लाली, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.