पटना, 03 सितंबर 2026 : माननीय उपमुख्य (जल संसाधन) मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने आज सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग के कंट्रोल कमांड सेंटर (Control Command Centre) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुनपुन एवं दरधा नदियों के जलस्तर में वृद्धि, भागलपुर के खरीक प्रखंड में स्थित काजीकोरैया-राघोपुर बांध तथा कटाव प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
राज्य के संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी तत्परता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही, फ्लड फाइटिंग कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि संभावित क्षति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके और प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
उन्होंने विभाग के सचिव एवं अभियंताओं की पूरी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी क्षेत्र में चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्यों पर लगातार नजर बनाए रखें तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की नियमित निगरानी करने तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेने का भी निर्देश दिया।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.