बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित विजिलेंस जागरूकता अभियान सेंट कैरेन्स स्कूल में संपन्न।





पटना: विजिलेंस जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया, पटना जोन के पटना C & P शाखा द्वारा पटना के प्रतिष्ठित सेंट कैरेन्स स्कूल, बिल्डिंग नं.-5, पुनाईचक में एक ओपन डिबेट (खुली वाद-विवाद प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 130 शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाद-विवाद के दौरान प्रतिभागियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक आचरण, जवाबदेही तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता अपनाने के लिए प्रेरित करना था।




कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शयरन रोज गोस्टन सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से चीफ मैनेजर श्रीमती स्नेहलता, श्रीमती प्रीति कुमारी एवं श्री एसपी मेहता उपस्थित रहे।




कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए विजिलेंस एवं सत्यनिष्ठा के संदेश को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।




कार्यक्रम के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने तथा समाज के विभिन्न वर्गों में विजिलेंस जागरूकता फैलाने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ