मंत्री श्री लखेन्द्र पासवान ने मृतक सन्नी पासवान के परिजनों से मुलाकात की और परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान किया।




नालंदा: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री लखेन्द्र पासवान जी ने आज नालंदा जिले के ग्राम सेरथुआ खुर्द पहुंचकर मृतक सन्नी पासवान के परिजनों से मुलाकात की और परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान किया।

मंत्री जी ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि के रूप में ₹4,12,650 की पहली किस्त का चेक सौंपा। दूसरी किस्त की सहायता राशि भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
मंत्री जी मौके पर ही नालंदा प्रशासन के पदाधिकारियों को मामले में शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए।




पीड़ित परिवार के एक सदस्य को विभाग की ओर से सरकारी नौकरी दिलाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए मंत्री जी ने जिला कल्याण पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मंत्री श्री लखेन्द्र पासवान जी ने कहा, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र एवं बिहार की एनडीए सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है l

देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार न्याय, सुरक्षा और जनकल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ