पटना, 12 अगस्त 2026: बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने आज मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को आधिकारिक पर्यटन स्थल घोषित करने का आग्रह किया एवं इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले मेले में बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
अत्यंत हर्ष का विषय है कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की। इससे धाम को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलने के साथ इसके समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से धाम में सड़क, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता, यात्री सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का विस्तार होगा। साथ ही, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय व्यापार, रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि बाबा वीर चौहरमल महाराज की लोक आस्था, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने के साथ यह पहल मोकामा क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.