पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) युवा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कमाल परवेज की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक का संचालन गिरधारी सिंह ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के संरक्षक एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से नशामुक्त युवा, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा पार्टी संगठन की मजबूती में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जीतन राम मांझी ने कहा—युवा शक्ति को सही दिशा देना समय की जरूरत
पार्टी के संरक्षक एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। यदि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जाए तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवा स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया और युवाओं से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा—Gen-Z को समझकर उनसे संवाद स्थापित करना जरूरी
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आज का युवा नई सोच, नई तकनीक और नए संचार माध्यमों के साथ आगे बढ़ रहा है। Gen-Z युवाओं को समझने के लिए उनसे संवाद स्थापित करना होगा और सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक रूप से जुड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया को अपनी आवाज और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाएं।
डॉ. सुमन ने कहा कि पार्टी की मजबूती में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा गांव-गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें और पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों से लोगों को जोड़ें।
डॉ. अनिल कुमार ने कहा—युवा संगठन की रीढ़, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं अग्रणी भूमिका
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनकर काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती है। इसके प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी युवा द्वारा सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा संगठन द्वारा—
(1) नशामुक्त युवा और नशामुक्त भारत के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
(2) पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन को लेकर सेमिनार और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।व्यापक स्तर पर पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
(3) युवा कमिटी द्वारा व्यापक रूप से सदस्यता महाअभियान चला कर बड़े पैमाने पर युवाओं को जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुटुम्बा के माननीय विधायक ललन राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर शरण, देवेंद्र मांझी, मुकेश मांझी, बिहार युवा प्रदेश अध्यक्ष कुमार शुभम, दिल्ली युवा प्रदेश अविनाश श्रीवास्तव, यूपी युवा प्रदेश अध्यक्ष रघु मिश्रा, हरियाणा युवा प्रदेश अध्यक्ष मो यामनी खान, झारखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र भुइयां, एजाज खान, पंकज मालाकार, मनोज सिन्हा, महाराज खान, कश्मीरी सिन्हा, दिग्विजय सिंह, विश्वनाथ यादव, गोपाल तिवारी, रोहित सिन्हा, अमन कुमार,आदित्य राज, समीम खान, रविंद्र प्रसाद, सोनी कुमारी, मनोज कुमार, विश्व रंजन जी, भोला यादव, राजा कुमार, मनोज कुमार, रमन कुमार रंजन, रंजीत कुमार रंजन, मोहम्मद सलाउद्दीन, पन्ना जी, सूर्य नारायण शाह, मेवा लाल यादव, किस्मत कुमार, मोहम्मद कलीम जी आदि लोगों उपस्थित थे।
संपर्क:-9097342750
9431883682


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.