धनबाद : 08.08.26 : श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालु कांवरियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज धनबाद, चंद्रपुरा एवं कतरासगढ़ स्टेशनों पर विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया गया।
धनबाद रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों एवं स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से कांवरियों को उचित प्लेटफॉर्म, ट्रेनों की जानकारी, टिकट संबंधी मार्गदर्शन, यात्री सुविधाओं की जानकारी तथा आवश्यकतानुसार अन्य सहयोग प्रदान किया गया।
इस दौरान धनबाद स्टेशन से 135 एम.यू.टी.एस. टिकट सहित कुल 600 टिकट जारी किए गए। यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद स्टेशन पर 500 एमएल की 2,160 पानी की बोतलों का वितरण भी वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
धनबाद मंडल श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालु कांवरियों को सुरक्षित, सहज एवं बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा आवश्यकतानुसार विभिन्न स्टेशनों पर सहायता, मार्गदर्शन, नियमित उद्घोषणाओं एवं यात्री सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है, ताकि श्रद्धालु यात्री अपनी यात्रा बिना किसी कठिनाई के पूर्ण कर सकें |
मनीष सौरभ
(वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद
एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी)




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.