यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज धनबाद रेलवे स्टेशन पर खाद्य संचालकों के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान खाद्य संचालकों को बुनियादी खाद्य स्वच्छता, खाद्य संस्थानों में अपनाई जाने वाली स्वच्छता संबंधी प्रक्रियाओं, व्यक्तिगत स्वच्छता, भोजन को हानिकारक जीवाणुओं, वायरस, परजीवियों एवं रासायनिक संदूषण से सुरक्षित रखने, खाद्य पदार्थों को संक्रमण से बचाने तथा भोजन को निर्धारित एवं सुरक्षित तापमान पर संग्रहित एवं परोसने जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा धनबाद स्टेशन को "ईट राइट स्टेशन के मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में प्रारंभिक एवं महत्वपूर्ण कदम उठाना है। इस पहल से स्टेशन परिसर में यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के प्रतिनिधि डॉ. अनूप कुमार तिवारी, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वाती गौतम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री राजीव कुमार, आईआरसीटीसी के जेजीएम श्री सोरेंग सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.