पूरे उत्साह से मना निशांत का जन्मदिन और उनके संसदीय जीवन का प्रथम दिन





  • पूरे उत्साह से मना निशांत का जन्मदिन और उनके संसदीय जीवन का प्रथम दिन
  • दिन की शुरुआत उन्होंने अपने पिता के साथ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना से की
  • मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री ने आवास पहुँचकर दी शुभकामनाएँ
  • सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं समेत पूरे देशभर से लगा बधाइयों का तांता
  • प्रदेश के 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता - निशांत


पटना : बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने सोमवार को अपने जन्मदिवस के अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू0) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार के साथ पटना स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से दिन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के साथ ही भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया और बिहार की सुख-समृद्धि तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर बिहार विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के माननीय उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक श्री संजय गांधी भी मौजूद रहे।







जन्मदिन के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी, मा0 उप-मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, मा0 उप-मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जनता दल (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुँचकर श्री निशांत को जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।





 यह अपने आप में एक अद्भुत संयोग रहा कि श्री निशांत का जन्मदिन और उनके संसदीय जीवन का प्रथम दिन एक साथ था। बिहार विधान परिषद में प्रवेश के साथ ही सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने पूरे सदन की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं संसदीय जीवन के प्रथम दिन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं तथा सभी दलों के सदस्यों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। विधानमंडल दल के सदस्यों ने उनकी सादगी, सहजता, सरलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें श्री नीतीश कुमार का प्रतिरूप बताया और विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में बिहार और देश की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएँगे।





यह भी उल्लेखनीय है कि श्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद उनके विचारों और संस्कारों के वाहक के रूप में श्री निशांत सदन में उपस्थित रहे, जिसको लेकर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।





विधान परिषद में अपने प्रथम संबोधन में श्री निशांत ने कहा कि सदन में प्रवेश करने से पहले हमें ‘न्याय के साथ विकास’ के उस संकल्प को याद करें जिस पर मा0 श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार ने अनवरत 20 वर्षों तक काम किया और जिस संकल्प को अब मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी पूरी निष्ठा और मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पिछले 20 वर्षों में बिहार कई मामलों में देश और दुनिया के सामने उदाहरण बनकर आया। चाहे वो महिला सशक्तिकरण हो, जीविका जैसा कार्यक्रम हो या शराबबंदी, दहेजबंदी, बालविवाह-उन्मूलन और जल-जीवन-हरियाली जैसा अभियान हो - बिहार ने बताया कि राजनीति सामाजिक परिवर्तन का जरिया हो सकती है। उन्होंने कहा कि श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में हमें इस सिलसिले को कायम रखना है और बिहार के गौरव को बढ़ाने का काम करना है। हमारे गठबंधन और हमारी सरकार को 14 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। हमलोग सदन में हों या सदन के बाहर, हमें चट्टानी एकता के साथ काम करना है और एनडीए को एकजुट रखते हुए पिछले 20 वर्ष के विकास-कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।





इसके साथ ही 5, देशरत्न मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर संध्या के समय प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों का उन्हें जन्मदिन की बधाई देने हेतु तांता लगा रहा। श्री निशांत ने सभी से आत्मीय भेंट कर शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया तथा उनका अभिवादन स्वीकार किया।





ध्यातव्य है कि श्री निशांत आज स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यालय भी गए और फिर शाम में कैबिनेट की बैठक में भी सम्मिलित हुए। इस तरह उन्होंने अपने जन्मदिन और अपने संसदीय जीवन के प्रथम दिन यह संदेश देने का काम किया कि जीवन के हर दिन कर्म की ही प्रधानता होनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित बिहार के प्रति संकल्प का संदेश दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ