18 जुलाई 2026,
पटना। शनिवार को बांकीपुर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार जद (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए की विकास, सुशासन एवं जनसेवा की नीति पर बांकीपुर की जनता का अटूट विश्वास है। समाज के सभी वर्गों का अभूतपूर्व जनसमर्थन एनडीए को प्राप्त हो रहा है। पूरे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता का एनडीए के पक्ष में दिखाई दे रहा एकतरफा रुझान और कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार एनडीए यहाँ अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार गत विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय श्री नीतीश कुमार की विकासपरक जोड़ी पर भरोसा जताते हुए एनडीए को 202 सीटों का प्रचंड जनादेश दिया था, उसी प्रकार बांकीपुर में भी जनता एक बार फिर एनडीए के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश देने जा रही है।
उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र कृष्ण वल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा, ठाकुर प्रसाद एवं नवीन कुमार सिन्हा जैसे दिग्गज नेताओं की कर्मभूमि रही है। इस गौरवशाली विधानसभा का प्रतिनिधित्व किसी भी सूरत में अनुचित व्यक्ति के हाथों में नहीं जाना चाहिए। वर्तमान में इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में विपक्ष कितना भी जोर-आजमाइश कर ले, बांकीपुर में उसका गलत मंसूबा कभी सफल नहीं होगा।
श्री कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2005 से माननीय श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने घर-घर विकास की किरणें पहुँचाई हैं तथा न्याय के साथ विकास और सुशासन का अनुकरणीय माॅडल स्थापित किया है। राज्य की जनता ने विकास के इस माॅडल को निकट से देखा और उसका लाभ प्राप्त किया है। इसलिए विपक्ष के दुष्प्रचार का बांकीपुर के मतदाताओं पर कोई असर होने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि एनडीए का एक-एक कार्यकर्ता कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक बूथ पर पूरी मजबूती के साथ जुटा हुआ है। विपक्ष दूर-दूर तक चुनौती देने की स्थिति में नहीं है।
इस मौके पर एनडीए उम्मीदवार श्री नीरज कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षगण, माननीय सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, माननीय विधायक सह बांकीपुर विधानसभा प्रभारी श्री अरुण मांझी, माननीय विधायक सह बांकीपुर विधानसभा सह-प्रभारी श्री वशिष्ठ सिंह, प्रदेश महासचिव सह विधानसभा सह-प्रभारी श्री कमल नोपानी, प्रदेश महासचिव श्री अनिल कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता डा0 अनुप्रिया यादव सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.