पटना: आज दिनांक 9 जून 2026 को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कला आंगन की तरफ से रॉक एन रोल आर्ट एंड क्राफ्ट स्कूल कंकड़बाग पटना में गुड़िया डांस, या यूं कहे मुखौटा डांस के दो दिवसीय कार्यशाला में बच्चों ने बिहार के लोक नृत्यों में से एक गुड़िया डांस के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ बारीकियां सीखी, नृत्य में होने वाले अलग-अलग मुखौटे के बारे में जानकारियां दी गई ।
वहीं आज कलाकारों ने गुड़िया डांस में उपयोग होने वाले पोशाक एवं मुखैटे की सजावट एवं उसे पहनने की कला के साथ-साथ, नृत्य - टिकवा जब-जब मंगलियों में जाटवा, टिकवा काहे ना लईहली रे ............ गाने पर नृत्य सीखें।
विजय गुप्ता के द्वारा क्विक मोल्ड कैसे तैयार किया जाता है, इसकी बारीकियां बच्चे सीखेंगे एवं उसकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यशाला की शुरुआत रॉक एंन रोल आर्ट एंड क्राफ्ट स्कूल में नृत्य प्रशिक्षक, ओमप्रकाश जी को सबसे पहले उन्हें पुष्पगुच्छ संस्था के निदेशक ऋषि कुमार , साथी प्रेम प्रकाश एवं संस्कृति जी के द्वारा देकर उन्हें सम्मानित किया गया ......



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.