भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे "12 साल बेमिसाल" अभियान के तहत बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने रविवार को भागलपुर जिले के बिहपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के विकास कार्यों, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।
इन वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल, सामाजिक सुरक्षा, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है और भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपने समर्पण को दोहराया। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा नवगछिया पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, विधानसभा संयोजक दिनेश यादव, जिला महामंत्री मुकेश राणा, जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, ब्रजेश शर्मा, बाल्मीकि मंडल, ब्रजेश चौधरी, रणजीत गुप्ता, जिला मंत्री रूपेश रूप, सौरभ सावर्ण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.