ज्ञात हो कि सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी कला केन्द्र, पटना द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से दिनांक 18 और 19 मई 2026 तक 2 दिवसीय “संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव” का आयोजन को आप प्रेमचंद रंगशाला, पटना में सायं 5.30 से किया जा रहा है।
आज दिनांक 18 मई को महोत्सव का उद्घाटन सुश्री कीर्ति आलोक (सहायक सचिव, बिहार संगीत नाटक अकादमी एवं जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी, पटना), श्री एल० एन० पोद्दार (उद्योगपति कला संरक्षक), संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, तथा सचिव श्री विजय कुमार मिश्रा ने किया। श्रीमती सोमा चक्रवर्ती ने कार्यक्रम की उद्घोषणा की।
इस वर्ष 2026 का संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान पटना के गुरु श्री हेमराज सिंह (तबला वादन) तथा पटना के गुरू डॉ० ओम प्रकाश नारायण (शास्त्रीय गायन) को प्रदान किया गया।
आज की पहली प्रस्तुति एकल कत्थक नृत्य सुश्री सुभाश्री मिश्रा द्वारा की गयी। इनकी प्रस्तुति में शिव स्तुति, तराना, गत निकास एवं ठुमरी शामिल थे, जो अत्यंत प्रशंसनीय था। इसके पश्चात इसके बाद नई दिल्ली के कलाकार डॉ. अविनाश कुमार द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति की गयी। इन्होंने राग- जोगकौस एवं राग खमाज में दादरा की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर नई दिल्ली से उस्ताद मुस्तफा हुसैन एवं हारमोनियम पर पटना के श्री संतोष कुमार ने इनका साथ दिया। आज की अंतिम प्रस्तुति नई दिल्ली के विख्यात सितार वादक श्री पंकज विशाल जी का सितार वादन था, जो अत्यंत सराहनीय रहा।




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.