आज दिनांक 3 मई 2926 को सबेरा कला केंद्र द्वारा तीन दिवसीय 10 वां बाल रंग महोत्सव 2025-26 का सुभारम्भ हुआ। इस महोत्सव का उद्घाटन श्री बरुन कुमार सिंह और मनोज बच्चन जी के कर कमलों से किया गया।
प्रेमचंद रंगशाला के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही एक अद्भुत आकर्षण लोगों के चित्त में उतार जाता है।
मंच पर प्रथम कार्यक्रम समर प्रताप सिंह के द्वारा एक भक्ति गायन से प्रारंभ किया गया। गाने का बोल था - फिर कौन बिगाड़ेगा जब राम सहारा है। उसके बाद तो जैसे गाने की इंद्रधनुषी रंग बिखरने लगी। ग़ज़ल, सूफी और भक्ति गाने ने लोगों का मन मोहा।
समूह लोक गायन संस्था -नई धरती, पटना की ओर से किया गया।
अभिकल्पना कलावृक्षम की ओर से शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। त्रिवेणी कला केंद्र की ओर से भी मनोहर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत की गई।
सबेरा कला केंद्र की ओर से उनके कलाकारों द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति हुई जिससे प्रेक्षागृह में बैठे दर्शकों ने खूब तालियां बजाई और लोकनृत्य का लुत्फ़ उठाया।
अंतिम प्रस्तुति एम्बिशन, जैतीपुर, पटना के द्वारा नाटक लईकी देखौनी का मंचन किया गया। जिसके निर्देशक सुनील नौबतपुरी के द्वारा किया गया। बच्चों ने ग्रामीण परिवेश के छोटी छोटी घटनाओं को पीरो कर नाटक को बेहद आकर्षक और चुलबुल बना दिया। सभी कलाकारों ने बहुत सुंदर अभिनय कर लोगों को अचंभित कर दिया। इस कार्यक्रम का संचालन नेहाल कुमार सिंह निर्मल ने किया। भारतेंदु सिंह चौहान के नेतृत्व में महोत्सव का आगाज़ बहुत सफल रहा।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.