राम कृपाल यादव, माननीय मंत्री, सहकारिता विभाग की अध्यक्षता में बिहार राज्य सहकारी बैंक लि० में राज्य के सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ विभिन्न मुददो पर विचार-विमर्श हेतु बैठक आहूत की गई।





पटना। आज दिनांक 27.05.2026 को श्री राम कृपाल यादव, माननीय मंत्री, सहकारिता विभाग की अध्यक्षता में बिहार राज्य सहकारी बैंक लि० में राज्य के सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ विभिन्न मुददो पर विचार-विमर्श हेतु बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्यतः राज्य में धान अधिप्राप्ति एवं CMR भुगतान संबंधित मुद्दों, भारतीय रिज़र्व बैंक एवं नाबार्ड के मापदण्ड के अनुरूप बैंक में Fit and Proper Criteria के तहत मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) की नियुक्ति, राज्य सरकार की ओर से CBS Upgradation हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने एवं कमजोर जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों को Recapitalised करने के संबंध में बैठक की गई।




श्री जितेन्द्र कुमार, माननीय विधायक-सह-अध्यक्ष, नालंदा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा बताया गया कि अधिप्राप्ति में नालंदा सहित सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों को अनावश्यक सूद देना पड़ रहा है। भंडारण क्षमता के अभाव में उक्त स्थिति उत्पन्न हुई है। श्री रमेश चन्द्र चौबे, माननीय अध्यक्ष, बिहार राज्य सहकारी बैंक द्वारा बताया गया कि SFC से इस पर विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। संस्था का लाइफ लाइन पैक्स है। अभी भी SFC पर बैकों का लगभग 2600 करोड़ रूपये बकाया है। अध्यक्ष महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि राज्य के जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देश के अनुरूप Fit and Proper Criteria के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त नहीं है। इस संबंध में उनके द्वारा माननीय सहकारिता मंत्री से अनुरोध किया गया कि बैंकों में तत्काल बैंकिंग के जानकार व्यक्तियों को हीं विभाग प्रतिनियुक्त करे।





श्री विशाल सिंह, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, NCCF-सह-माननीय अध्यक्ष, बिस्कोमान, द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष अध्यक्ष, बिहार राज्य सहकारी बैंक के साथ सी.एम.आर. की तिथि विस्तार हेतु दो बार पहल की गई है। माननीय मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा आवश्यक पहल करते हुए तिथि विस्तारित की गई। जिला बैंकों के समस्याओं के संबंध में उनके द्वारा सुझाव दिया गया कि माननीय सहकारिता मत्री बिहार, माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री, बिहार एवं दोनो विभाग के सचिव के साथ सभी जिला बैकों के अध्यक्षों की एक बैठक आहूत की जाए, जिसमें सभी समस्याओं को रखा जाए। माननीय मंत्री जी के समक्ष उनके द्वारा माँग रखी गई कि अधिप्राप्ति का कार्य जिस प्रकार, पैक्स एवं बैंक करती है, बिस्कोमान को भी उक्त कार्य में शामिल किया जाए।

माननीय सहकारिता मंत्री, बिहार द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि सहकारी बैंक के सभी समस्याओं के निदान हेतु आप सभी के साथ की आवश्यकता है। उनके द्वारा सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द निष्पादन करने हेतु आश्वासन दिया गया। राज्य के सहकारी बैकों के समग्र विकास हेतु माननीय मंत्री द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सासाराम सह- बिहार राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र चौबे, साथ हीं विभिन्न जिला बैंक के अध्यक्ष यथा आरा श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, मुजफफरपुर से श्री अमरनाथ पाण्डेय, नालंदा-श्री जितेन्द्र कुमार, मुगेर श्रीमती मिन्टु देवी, गोपालगंज श्री महेश राय, पाटलिपुत्र श्री रितेश कुमार, रोहिका- श्री रमन कुमार सिंह, वैशाली - श्री सुधी रंजन प्रसाद, बेतिया श्री संतोष कुमार गुप्ता, समस्तीपुर श्री विनोद कुमार राय, एवं मोतिहारी श्री दिलीप कुमार, नवादा श्रीमती गुडडी देवी, एवं विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अन्य अध्यक्षों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ