रसोई गैस की किल्लत एवं महंगाई से आक्रोशित सपा ने पीएम एवं सीएम का पुतला फूंका




  • रसोई गैस की किल्लत एवं महंगाई से आक्रोशित सपा ने पीएम एवं सीएम का पुतला फूंका
  • केंद्र व राज्य‌ की सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए कर रही है जनता को गुमराह - पप्पू  

रसोई गैस की किल्लत बढ़ती महंगाई जिले के हर विभाग में व्याप्त अराजकता लूट खसोट को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके पूर्व सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में सपाई बेलन बाजार स्थित कार्यालय से जुलूस निकाल जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए राजीव गांधी चौक पहुंचा और पुतले को आग के हवाले किया इस दौरान आंदोलनकारी रसोई गैस की किल्लत एवं काला बाजारी पर रोक लगाओ बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ जिले में व्याप्त आराजकता दूर करो शासन प्रशासन होश में आओ नरेंद्र नीतीश मुर्दाबाद जिला प्रशासन हाय हाय आदि नारे लगा रहे थे  





मौके पर सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि रसोई गैस की कीमत के कारण स्थिति विस्फोटक होती जा रही है महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन केंद्र और राज्य में बैठे नरेंद्र नीतीश की सरकार आम जनता को गुमराह करने में लगा है और शासन प्रशासन के लोग अपनी नाकामी छुपाने के लिए आंदोलनकारी के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं इस अराजक स्थिति को हम सपाई कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे परिणाम चाहे जो हो जिले के हर कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था प्रशासनिक पुलिस जुल्म के विरुद्ध हमारा विरोध जारी रहेगा । 





समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने कहा कि सुशासन के खोखली दावे के बीच जिले में अराजकता के माहौल का ये आलम है कि कहीं फाइल जल रहा है कहीं घूस लेते कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं कहीं रसोई गैस के लिए अफरा तफरी मची है कहीं जन नल योजना के लिए आंदोलन हो रहा है और सरकार और सरकार के नुमाइंदा बस लूटने में लगे हैं जिसका जवाब हम सपाई अपने आंदोलन से देंगे । 






प्रदर्शन में उपाध्यक्ष रामनाथ राय महासचिव मिथिलेश यादव अशोक भारत सचिव नकुल यादव सुधीर यादव मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति मुंगेर नगर अध्यक्ष मो आजम गोपाल वर्मा मथुरी यादव छडपन मंडल मनीष यादव शंभू शंकर गौरव यादव दिनेश साहू रामानंद यादव वीरेंद्र दास सुरेश यादव चंदन साह कालेश्वर महतो राज कुमार नीरज चौरसिया अशोक शर्मा सिद्ध कुमत महावीर दास अमीत कुमार लोरिक मंडल महमूद आलम सहित कई सपाई मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ