हाजीपुर। बिहार ग्रामीण बैंक, हाजीपुर (वैशाली) के क्षेत्रिय महाप्रबंधक के आदेशानुसार राज्य की चर्चित नाट्य संस्था प्रयास,पटना ने वित्तीय साक्षरता जन-जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक "हमरा बैंक का है कहना" का मंचन बीजीबी के अब्दुलपुर चौक ब्रांच के लिए रामपुर चन्द्रभान में किया गया,जो महुआ प्रखण्ड में है। बैंक के विभिन्न योजनाओं पर आधारित इस नुक्कड़ नाटक से ग्रामीण जनता ने बैंकिंग संबंधित कई जानकारियां ली।साईवर क्राईम, सेन्ट्रल के.वाई.सी,अटल पेंशन योजना, एजूकेशन लोन आदि विषयों पर नाटक के माध्यम से विशेष प्रकाश डाला गया। नुक्कड़ नाटक का प्रतिदिन तीन प्रदर्शन हो रहा है।बिहार ग्रामीण बैंक हाजीपुर (वैशाली) के झेत्रिय कार्यालय के अनुसार वैशाली जिला के समस्त बीजीबी शाखाएं में वित्तीय साक्षरता जन-जागरूकता अभियान पर नुक्कड़ नाटक होना है। नुक्कड़ नाटक को शाखा प्रबंधक, ग्रामीण जनता और स्थानीय प्रशासन का भरपुर साथ मिल रहा है।
नुक्कड़ नाटक में विशाल कुमार, सुश्री निरमा कुमारी, गणेश पासवान, ब्रजेश कुमार सिंह,गौतम कुमार आदि ने अपनी -अपनी भुमिका बखुबी निभा रहे हैं।यह जानकारी प्रयास संस्था के महासचिव और प्रसिद्ध रंगकर्मी मिथिलेश सिंह ने दी।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.