श्री कृष्णा साइंस सेंटर में नेशनल आपदा प्रबंधन ट्रेनिंग के लिए जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के नौ स्वयंसेवक चयनित हुए


 
  • देश की सबसे चर्चित विश्व युवक केंद्र एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा पूरे देश से इस ट्रेनिंग के लिए 150 लोगों का चयन किया गया है।
  • जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन सामाजिक कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बड़ी पहचान बना चुके हैं।

पटना। श्री कृष्णा साइंस सेंटर पटना केंद्र में विश्व युवक केंद्र एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 13 एवं 14 मार्च 2026 को नेशनल लेवल पर आयोजित डिजास्टर मैनेजमेंट वर्कशॉप में जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के नौ स्वयंसेवक का चयन था , जो कि इस राष्ट्रीय स्तरीय डिजास्टर मैनेजमेंट वर्कशॉप में भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार एवं आपदा प्रवंधन बिहार सरकार के मंत्री श्री नारायण प्रसाद जी उपस्थित होकर सबका हौसला अफजाई किए साथ ही सरकार की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वाशन दिए। जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने बताया कि विश्व युवक केंद्र एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा पूरे देश से इस ट्रेनिंग के लिए 150 लोगों का चयन किया गया है ।श्री कृष्णा साइंस सेंटर में नेशनल आपदा प्रबंधन ट्रेनिंग के लिए जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के नौ स्वयंसेवक चयनित हुए हैं और आज जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन सामाजिक कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बड़ी पहचान बना चुके हैं। 

नेशनल लेवल पर आयोजित डिजास्टर मैनेजमेंट वर्कशॉप में जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सह स्पोर्ट्स प्रमोटर व इन्फ्लुएंसर हरिमोहन सिंह ( फाउंडर, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) के नेतृत्व में संस्था के स्वयंसेवक खड़गपुर प्रखंड से उत्तम कुमार रजक, राजबब्बर कुमार , सौरभ कुमार , मुंगेर सदर प्रखंड से पिया कुमारी , लक्ष्मी कुमारी,मनीष कुमार , गणपत कुमार , बरियारपुर प्रखंड से हरिमोहन सिंह , अमृता कुमारी भाग ले रहे हैं। श्री कृष्णा साइंस सेंटर पटना केंद्र में विश्व युवक केंद्र एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन एवं आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार के एक्सपर्ट टीम द्वारा आपदा से संबंधित सभी अति आवश्यक ट्रेनिंग दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ