लोक पंच कार्यालय पटना में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन,एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियाँ मनाई गयी साथ ही लोक पंच स्थापना दिवस की बधाइयां दी गई।




पटना। आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को लोक पंच कार्यालय, पूर्णिमा अपार्टमेंट, सालिमपुर अहरा, गली नंबर: 1, पटना 800003 में संध्या 5 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें लोक पंच के कलाकारों द्वारा पारंपरिक होली गीतों की रंगारंग प्रस्तुति की गयी।





कलाकारों ने बाबा हरिहरनाथ कूद गए जमुना में, पनिया लाले लाल ए गौरा हमरो के चाही, होली खेले महादेव, तनीको शर्म नहीं आई देखी नहीं अपनी उमरिया, अंग से अंग लगाना सजन जी, रंग बरसे भीगे चुनरवाली आदि गीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा होली और जोगीरा आदि अन्य गीत भी गाये गए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियाँ मनाई गयी एवं लोक पंच स्थापना दिवस की बधाइयां दी।




मुख्य गायकों में दीपा दीक्षित, अभिषेक राज, चंदन उगना एवं देवयांक महिवाल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्यों में नीरू कुमारी, कुमार रोहित, राम प्रवेश, धर्मवीर, ऋषि पांडे, रजनीश पांडे उपस्थित रहे।




कार्यक्रम के समापन में लोक पंच के सचिव श्री मनीष महिवाल ने सभी कलाकारों एवं अतिथियों को होली की शुभकामनाएं दी एवं लोक पंच के स्थापना दिवस की बधाई दी तथा मिल जुलकर आनंद और हर्षोल्लास से होली मनाने का सन्देश दिया।

आभार
लोक पंच परिवार 
मनीष महिवाल



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ