एस एस हॉस्पिटल पटना में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।





पटना। 77 वें गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर अनीसाबाद स्थित एस एस हॉस्पिटल का प्रांगण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ गणतंत्र का उत्सव मनाया गया, जिसमें हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्स के साथ समस्त कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुबह ठीक 10.00 बजे एस एस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद फ़रीद अमानुल्लाह ने हॉस्पिटल परिसर में तिरंगा फहराया। जैसे ही तिरंगा आसमान की ऊंचाइयों को छूने लगा, हॉस्पिटल के कर्मचारियों के मधुर स्वर में राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर गौरवमयी हो उठा। इसके बाद मोहम्मद फ़रीद अमानुल्लाह ने सभी को संविधान के प्रति निष्ठा बनाने की महत्वपूर्ण शपथ दिलाई।




ख़बर से सम्बन्धित वीडियो देखें 👆 

इस खास मौके पर आर एन न्यूज़ से बात करते हुए एस एस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद फ़रीद अमानुल्लाह ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल में लगभग सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज़ किया जाता है, अगर मरीज को ऑपरेशन की ज़रूरत पड़ती है तो आधुनिक मशीनों से ऑपरेशन की सुविधा भी यहां उपलब्ध है। इसके अलावा जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज़ भी इस अस्पताल में किया जा रहा है।

अगर मरीज को पैसे की आवश्यकता पड़ती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जारी किया गया आयुष्मान कार्ड से भी यहां इलाज़ संभव है। वैसे मरीज जो पैसे के अभाव से इलाज़ नहीं करवा पा रहे हैं वो मरीज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का इलाज़ मुफ़्त भी यहां करवा सकते हैं। इस हॉस्पिटल की खास बात यह है कि ये हॉस्पिटल 24 घंटे अपनी सेवा दे रहा है, किसी भी इमरजेंसी में मरीज को इस अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है।

आज गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में डॉक्टर्स के अलावा आसपास के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और अस्पताल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ