पटना। बॉलीवुड और भोजपुरी फ़िल्म के उभरते अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता सिकंदर ख़ान इन दिनों अपने आने वाली फिल्म सुल्तान मिर्ज़ा के प्रोमोशन के लिए पटना पहुंचे।
ख़बर से सम्बन्धित वीडियो देखें 👆
इस फिल्म में सिकंदर ख़ान मुख्य रोल में नज़र आएंगे।
इस फ़िल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है। मीडिया से बात करते हुए सिकंदर ख़ान ने बताया अपने फ़िल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म एक पूरी तरह से फैमिली ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म को तीन भाषाओं यानी हिंदी,तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। इस फ़िल्म को इस साल ईद पर रिलीज़ की तैयारी थी मगर कुछ कारणवश फ़िल्म को ईद के बाद रिलीज़ किया जाएगा।
सिकंदर ख़ान ने बताया कि उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है मगर उनके लिए सबसे ख़ास एक फ़िल्म है जिसमें इन्होंने प्रधानमंत्री के पिता जी का रोल किया है, साथ ही बताया कि इस फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पास भेजा गया है फ़िलहाल पीएम की तरफ़ से अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है। बिहार के बारे में ऐक्टर ने बताया कि यहाँ के नौजवान जो मुंबई जा कर स्ट्रगल करते हैं वो चाहे तो बिहार में रहकर भी अपने टैलेंट को फिल्मों के जरिए दिखा सकते हैं, क्यों कि अब बिहार में भी एक से बढ़कर एक फ़िल्म बन रही है। और क्या बताया निर्माता एवं एक्टर सिकंदर ख़ान ने आप भी सुने


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.