- राहुल-तेजस्वी बेईमान बबुआ, जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे
- महागठबंधन वाले झूठों के सरदार
- राहुल गांधी बिहार में कभी मछलियाँ पकड़ते हैं, कभी जलेबियाँ तलते हैं
- RJD के राज में जनता में भय था, NDA में भरोसा है
- पहले बिहार क्राइम स्टेट था, अब प्राइम स्टेट बन रहा है
- पहले बिहार में भ्रष्टाचार था, अब नवाचार हो रहा है
- बिहार में NDA अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर जीतेगा* -शिवराज सिंह चौहान।
नई दिल्ली/पटना - केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को बिहार पहुंचें। यहां शिवराज सिंह ने पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव चौरसिया के समर्थन में आशियाना फेस वन, मौर्य पथ पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री बाइक रैली में भी शामिल हुए।
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आरजेडी ने 15 सालों में बिहार को क्या दिया है, अब जब करारी हार सामने खड़ी दिखाई दे रही है तो बौखला गए हैं, झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन जनता जानती है कि ये झूठों के सरदार हैं। कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं, ये भस्मासुर हैं। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और तेजस्वी ये दो बेईमान बबुआ जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता तो तय कर चुकी है और बिहार में भारी बहुमत से एनडीए आ रही है।
राहुल, बिहार में केवल मछलियां पकड़ते हैं
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी जब भी बिहार आते हैं, तो कभी मछलिया पकड़ते हैं तो कभी जलेबियां तलते हैं। ये महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन है, इनके आधे लोग जेल में और आधे लोग बेल पर हैं। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, आज जब चुनाव प्रचार के पहले चरण का अंतिम दिन है, तब तेजस्वी घबरा कर कह रहे हैं कि, हम महिलाओं के खाते में रुपए डालेंगे।
इससे साफ है कि वो बुरी तरह परेशान हैं, घबराए हुए हैं। जबकि जनता भारतीय जनता पार्टी, NDA पर विश्वास करती है। महिला कल्याण के जो काम मोदी जी के नेतृत्व में हुए हैं, यहाँ नीतीश बाबू ने किए हैं या भाजपा शासित राज्यों में हुए हैं, जनता उस पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि, अब 1 करोड़ 21 लाख बहनों के खातों में 10 हजार रुपए रोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत डाले जा चुके हैं, तो भरोसा तो इस पर करेंगे। इसलिए चाहे बहनें हों, युवा हों, अब उनके झूठ पर कोई भरोसा नहीं करता। विश्वास उस पर है जो हमने किया है, अभी भी किया है और आगे भी जो कहा है वो जरूर करेंगे।
जनता में पहले भय था, अब भरोसा है
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जब बिहार में लालू राज था तब भय था, लेकिन आज जनता को भय नहीं भरोसा है। पहले केवल अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार था, लेकिन अब बिहार में नवाचार हो रहा है। पहले लोगों ने क्राइम स्टेट देखा है और अब बिहार को प्राइम स्टेट बनता देख रहे हैं। तब जंगलराज था, आज सुशासन है। पहले बिजली के खंभे थे लेकिन तार नहीं होते थे, आज बिजली के साथ विकास का उजाला है।
RJD का मतलब लोग मानते हैं रंगबाजी, रिश्वत, जंगलराज और डकैती, वो जंगलराज अब जनता फिर से नहीं लाएगी। जनता फैसला कर चुकी है, भारी बहुमत से NDA की वापसी हो रही है। विकास, सुशासन और जनकल्याण ये तीनों मुद्दों को लेकर मोदी जी में विश्वास, नीतीश जी की छवि, NDA की एकता, ये सुनिश्चित कर चुकी है कि, NDA अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर जीतेगा, एनडीए की महाविजय होने वाली है।




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.