जनसुराज नेता रंजीत झा और राजद के पूर्व विधायक सुरेश मेहता भाजपा में हुए शामिल




  • बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आने वाले लोगों का किया स्वागत
  • एनडीए विकसित बिहार बनाने का सपना पूरा करना चाहता है : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 3 नवम्बर। बरुराज विधानसभा क्षेत्र के जनसुराज के नेता और भोजपुरी गायक रंजीत झा तथा राजद के पूर्व विधायक, औरंगाबाद सदर सुरेश मेहता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इन सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया।




इसके अलावा, राजद नेता शिवपूजन मेहता और योगेंद्र मेहता ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकसित बनाने के संकल्प पर विश्वास व्यक्त किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से रंजित कुमार, शंभु कुशवाहा, मोहित राज सिंह, अंकित राज शामिल हैं।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि एनडीए विकसित बिहार का सपना पूरा करना चाहता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी देश और बिहार को विकसित बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं।




उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि बिहार को विकसित बनाने के लिए एनडीए जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। बिहार की जनता भी एनडीए के साथ खड़ी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ