Header Ads Widget

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 हेतु जिला स्तरीय कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण



पटना, दिनांक: 20 अगस्त, 2025। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के सभाकक्ष में विभिन्न जिला स्तरीय कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में दिनांक 20.08.2025 को कार्मिक कोषांग तथा प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।



इस अवसर पर श्री विनोद सिंह गुंजियाल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण की महत्ता पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए कार्मिकों का सही नियोजन और प्रभावी प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।





प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उप श्री अशोक प्रियदर्शी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, श्री संजीव कुमार मिश्रा, वरीय निदेशक एन.आई.सी, मनोज कुमार सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रत्नांबर निलय, श्रीमती शिखा सिन्हा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा आयोग के निर्देशों, नवीन प्रावधानों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी नोडल पदाधिकारियों को दी गई, ताकि जिला स्तर पर निर्वाचन कार्य निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण में सभी 38 जिलों के नोडल पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।