पटना। आज दिनांक 04 जून 2025 को उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना को गौरव प्राप्त हुआ जब भारतीय डाक के बिहार सर्किल के निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) श्री पवन कुमार जी ने संस्थान का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनकी अगुवाई संस्थान के उप विकास पदाधिकारी श्री सत्यानंद शर्मा जी ने की।
•भ्रमण की शुरुआत संस्थान के संग्रहालय से हुई, जहाँ उन्होंने स्वर्गीय उपेन्द्र महारथी जी के जीवन और उनके बहुमूल्य योगदान पर जानकारी प्राप्त की।
•संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न हस्तशिल्प कलाओं जैसे मधुबनी, सिक्की, टिकुली, पत्थर शिल्प, मेटल क्राफ्ट आदि की उन्होंने गहराई से सराहना की।
•उन्होंने प्रशिक्षकों से बातचीत कर क्राफ्ट की आधुनिक तकनीकों और नवाचारों की जानकारी ली एवं प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की भी समीक्षा की।
इसके उपरांत उन्होंने संस्थान परिसर में स्थित 'पटना हाट' का भी भ्रमण किया जहाँ उन्होंने विभिन्न पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया एवं शिल्पकारों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की।
श्री पवन कुमार जी का यह दौरा संस्थान के लिए प्रेरणादायक रहा। उनके मार्गदर्शन और सुझावों से संस्थान को शिल्प परंपराओं के संरक्षण और समृद्धि हेतु नई ऊर्जा मिली है।
उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान उनके इस शुभ आगमन और समय हेतु हार्दिक आभार प्रकट करता है।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.