- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पहुंचे रोहतास, चेनारी में 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास सम्मान समारोह सह सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने बराबर अपमानित ही किया: डॉ. दिलीप जायसवाल
पटना, 15 जून। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज रोहतास पहुंचे। इस क्रम में वे चेनारी पहुंचे, जहां 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास सम्मान समारोह सह सम्मेलन का भी दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का कांग्रेस और सहयोगियों ने बराबर अपमान ही किया है। उन्होंने कहा कि जब वे जिंदा थे तब भी उन्हें अपमानित किया गया और आज उनके मरणोपरांत भी इन लोगों के द्वारा अपमानित ही किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री संतोष कुमार सिंह, मो. जमा खान, विधायक मुरारी गौतम सहित कई विधायक और विधान पार्षद भी मौजूद रहे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि भारत रत्न बाबासाहेब की प्रतिमा का अनावरण करने का मौका प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबासाहेब के निधन के बाद दिल्ली में उन्हें दो गज जमीन तक नहीं दी, जबकि कांग्रेस के बड़े नेताओं के निधन पर उन्हें 50 एकड़ जमीन मिलती है। बाबासाहेब के अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को हवाई जहाज से मुंबई ले जाया गया था, और तीन दिन बाद कांग्रेस ने उनकी पत्नी से हवाई जहाज का पूरा किराया वसूल किया था। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के लोग संविधान को लेकर घूम रहे हैं, जबकि उनका इतिहास संविधान और उसके निर्माता बाबासाहेब को बार-बार अपमानित करने का रहा है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने हमेशा यही किया है।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि जब केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तो संविधान निर्माता बाबासाहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.